कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि धरना स्थल पर कई लोगों की मौत के बावजूद किसान तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, “अपने खेतों और देश की रक्षा के लिए, किसान धीरे धीरे मर रहे हैं। लेकिन वे डरते नहीं हैं और अपने रुख के प्रति सच्चे हैं।”
खेत-देश की रक्षा में
तिल-तिल मरे हैं किसान
पर ना डरे हैं किसान
आज भी खरे हैं किसान।#500DeathsAtFarmersProtest— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 9, 2021
पंजाब, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सैकड़ों किसान पिछले साल 26 नवंबर से राष्ट्रीय राजधानी की कई सीमाओं पर तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं। पिछले छह महीनों में विरोध स्थलों पर 500 से अधिक किसान अपनी जान गंवा चुके हैं। किसान तीन कृषि कानूनों को वापस लेने और अपनी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं।
बता दें कि तीन नए अधिनियमित खेती कानूनों के खिलाफ किसान पिछले साल 26 नवंबर से ही राष्ट्रीय राजधानी की विभिन्न सीमाओं पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। नीति आयोग के सदस्य रमेश चंद ने कहा है कि किसानों को सरकार के साथ बातचीत फिर से शुरू करने के लिये कृषि कानूनों को एकदम से निरस्त करने की मांग के बजाए खामियों को स्पष्ट रूप से बताने के बारे में ‘कुछ संकेत’ देने चाहिए। तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ कुछ किसान संगठनों के विरोध प्रदर्शन जारी रहने के बीच उन्होंने यह बात कही।
भारतीय किसान संघ (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत ने 29 अप्रैल को कहा था कि जब भी सरकार चाहे, किसान संगठन केंद्र के साथ तीनों विवादास्पद कृषि कानूनों पर चर्चा के लिए तैयार हैं। लेकिन उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि चर्चा कानून को निरस्त करने के बारे में होनी चाहिए। नीति आयोग के सदस्य (कृषि) चंद ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि राकेश टिकैत का बयान स्वागतयोग्य है, लेकिन साथ ही, कुछ नेताओं के बयान आए कि हमारी मांगें समान हैं, (हम चाहते हैं) तीन कृषि कानूनों को निरस्त होने चाहिये।


Download Android App
Download iOS App



