कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ‘अग्निपथ’ योजना को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी का ‘अच्छा’ मतलब देश के लिए घातक है।
राहुल गांधी ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री जी, आपके ‘समय के साथ सुधार वाले फ़ायदों’ के परिणाम देश की जनता हर दिन भुगत रही है। नोटबंदी, गलत जीएसटी, सीएए, रिकॉर्ड तोड़ महंगाई, रिकॉर्ड तोड़ बेरोज़गारी, काले कृषि कानून और अब अग्निपथ से प्रहार…. । भाजपा का ‘अच्छा’ मतलब, देश के लिए घातक।

प्रधानमंत्री जी, आपके ‘समय के साथ सुधार वाले फ़ायदों’ के परिणाम देश की जनता हर दिन भुगत रही है।
नोटबंदी, गलत GST, CAA, रिकॉर्ड महंगाई, रिकॉर्ड बेरोज़गारी, काले कृषि कानून और अब अग्निपथ से प्रहार।
भाजपा का ‘अच्छा’ मतलब, देश के लिए घातक।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 21, 2022
बता दें कि, केंद्र सरकार ने सेना में भर्ती की नयी अग्निपथ योजना की घोषणा 14 जून को की थी। इस योजना के तहत साढ़े 17 वर्ष से 21 वर्ष की आयु के बीच के युवाओं को केवल चार साल के लिए सेना में भर्ती करने का नियम है, जिसमें से 25 प्रतिशत को 15 और वर्षों तक बनाए रखने का प्रावधान है। बाद में, सरकार ने 2022 में भर्ती के लिए ऊपरी आयु सीमा बढ़ाकर 23 वर्ष कर दी। इस योजना का देश के विभिन्न हिस्सों में विरोध हो रहा है।

Download Android App
Download iOS App