बाघिन ‘अवनि’ के मारे जाने पर राहुल का ट्वीट, हर्षवर्धन ने किया पलटवार

Summary :

NULL

आदमखोर बाघिन अवनी के मारे जाने से नाराज भाजपा के बाद अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने तंज कसा है। राहुल ने अपने एक में लिखा है ट्वीट साथ ही उन्होने ट्वीट में महात्मा गांधी के कथन को इसका माध्यम बनाया है। राहुल ने लिखा है ‘किसी देश की महानता का आकलन उसके द्वारा जानवरों के प्रति किए जाने वाले व्यवहार से किया जा सकता है। बता दें कि इस बाघिन की हत्या के बाद भारत से बाघ संरक्षण के प्रयासों पर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं और यह अब बहस का मुद्दा बन गया है। वही केन्द्रीय पर्यावरण मंत्री हर्षवर्धन ने सोमवार को बाघिन अवनी के मारे जाने को लेकर केन्द्र पर निशाना साधने वाले राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि किसी भी पिछली सरकार ने इस सरकार जितनी ‘‘गहनता और गंभीरता’’ से काम नहीं किया है।

हर्षवर्धन ने कहा कि सरकार को राहुल गांधी से किसी प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय ने अवनी की मौत पर रिपोर्ट मांगी है। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में शुक्रवार को एक अभियान में अवनी को मारा गया था। माना जा रहा है कि यह बाघिन पिछले दो वर्ष में 13 लोगों की मौत के लिए जिम्मेदार थी।हर्षवर्धन ने एक कार्यक्रम से इतर कहा, ‘‘केन्द्र सरकार को राहुल गांधी से प्रमाणपत्र की जरूरत नहीं है।

मुझे लगता है कि केन्द्र सरकार जितनी गंभीरता, गहनता और ईमानदारी से काम करती है, किसी पूर्ववर्ती सरकार ने इस तरह से काम नहीं किया।’’ यह पूछे जाने पर कि क्या उनके मंत्रालय ने रिपोर्ट मांगी है, पर्यावरण मंत्री ने कहा, ‘‘यह स्वाभाविक प्रक्रिया है। जब भी कोई घटना होती है, विभाग के पास रिपोर्ट आती है।’’ इससे पहले रविवार को महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने आदमखोर बाघिन की ‘‘नृशंस हत्या’’ को लेकर भाजपा नीत महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा था और इसे ‘‘अपराध का सीधा मामला’’ करार दिया था।

Desk Team