लोकसभा में कांग्रेस सांसद ने केरल में रेल परियोजना से जुड़ा पूरक प्रश्न पूछने के दौरान केरल की माकपा नीत सरकार को निशाने पर लिया तो माकपा ने भी पलटवार करने में देर नहीं लगाई। दोनों पार्टी की इस नोकझोंक पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि इनके बीच ‘दिल्ली में दोस्ती और केरल में कुश्ती’ का मामला है।
दरअसल, कांग्रेस सांसद ने केरल में रेल परियोजना से जुड़ा पूरक प्रश्न पूछने के दौरान केरल की माकपा नीत सरकार को निशाने पर लिया तो माकपा सांसद एम आरिफ ने पलटवार करते हुए कहा कि जनता ने पिछले विधानसभा चुनाव में केरल की विकास परियोजनाओं पर अपनी मुहर लगाई है।
कर्नाटक HC में गया केस कॉलेज से संबंधित, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का दावा- यूनिफॉर्म का सवाल ही नहीं…
कांग्रेस और माकपा के सदस्यों के बीच नोकझोंक के बाद वैष्णव ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘यह दिल्ली में दोस्ती और केरल में कुश्ती का मामला है।’’ राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की सांसद सुप्रिया सुले ने पूरक प्रश्न पूछने के दौरान महाराष्ट्र में रेलवे स्टेशनों की स्थिति में सुधार को लेकर वैष्णव और उनके पूर्ववर्ती पीयूष गोयल का आभार प्रकट किया।


Download Android App
Download iOS App



