रेल मंत्री वैष्णव ने कहा- मवेशियों की समस्याओं से निपटने के लिए ट्रेनों को अलग तरह से किया जा रहा है डिजाइन

Summary :

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अहमदाबाद के दौरे पर हैं। वहां वंदे भारत को लेकर पूछे गए सवाल में उन्होंने बताया कि रेलवे के सभी ट्रैक अभी जमीन पर ही हैं।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव अहमदाबाद के दौरे पर हैं। वहां वंदे भारत को लेकर पूछे गए सवाल में उन्होंने बताया कि रेलवे के सभी ट्रैक अभी जमीन पर ही हैं। ऐसे में मवेशियों की समस्या बनी हुई है। हालांकि ऐसे मुद्दों से निपटने के लिए ट्रेनों को डिजाइन किया जा रहा है। कल की घटना के बाद वंदे भारत को कुछ नहीं हुआ आगे के हिस्से की मरम्मत के बाद ट्रेन से शुरू हो गई है। दरअसल भारत की पहली हाई स्पीड वंदे भारत ट्रेन गुरुवार को एक दुर्घटना का शिकार हो गई थी। 
भारतीय रेलवे के निजीकरण का कोई प्रस्ताव नहीं : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव
इस दुर्घटना में जान माल का नुकसान नहीं हुआ था, लेकिन ट्रेन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया था। वंदे भारत को मुंबई सेंट्रल कोचिंग केयर सेंटर में ठीक किया गया है। वंदे भारत और रेलवे इंजीनियर सुपरवाइजर और काम करने वाले लोगों ने इसे मिलकर ठीक किया है। इसके अगले हिस्से को फिर से जोड़ दिया गया है। अब ये ट्रेन फिर से अहमदाबाद और मुंबई ट्रैक पर दौड़ेगी।वंदे भारत ट्रेन गुरुवार सुबह 11:18 बजे हादसे का शिकार हो गई थी। मिली जानकारी के मुताबिक ट्रेन वटवा और मणिनगर स्टेशन के नजदीक जानवरों के झुंड से टकरा गई थी। 

Desk Team