देश में भारतीय रेलवे की मदद से लाखों यात्री एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाते है। इसके साथ ही इस सेक्टर ने लाखों लोगों को रोजगार भी दिए है।इसलिए यह बहुत ज्यादा जरुरी है। अब पूर्वोत्तर रेलवे ने 52 स्टशनों पर प्राइवेट कर्मचारी तैनात किये जाएंगे।
केंद्र सरकार ने एक नई योजना शुरु की है, जिसके तहत एसटीबीए के दूर दराज के स्टेशनों पर इस प्रक्रिया को शुरु किया गया।आपको बता दें कि रेलवे ने इस नई पॉलिसी की प्रक्रिया के तहत लोगों को रोजगार उपलब्ध कराने का काम शुरु किया है।युवाओं को स्थानीय स्तर पर रेलवे के साथ जोड़ना और उन्हें रोजगार देने के लिए सरकार ने इस योजना की शुरुआत कर दी है।इसमें सिर्फ ऐसे स्टेशनों को शामिल किया जाएगा जो एसटीबीए अंदर आने वाले है।


Download Android App
Download iOS App



