Rajasthan के सीएम Bhajanlal Sharma बोले- घोषणापत्र के

Rajasthan के सीएम Bhajanlal Sharma बोले- घोषणापत्र के वादों को किया जाएगा लागू

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शनिवार(16 दिसंबर) को कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, भ्रष्टाचार पर ‘जीरो टॉलरेंस’ और गरीबों का उत्थान व कल्याण उनकी सरकार की प्राथमिकताएं होंगी। महारानी कॉलेज में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भर के लोगों से सुझाव लेने के बाद तैयार किए गए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के घोषणापत्र में किए गए वादों को लागू किया जाएगा।

HighlightsPoints

CM भजन लाल: प्रधानमंत्री के दृष्टिकोण है उसे हम आगे बढ़ाने का काम करेंगे
CM भजन लाल: गरीब की सेवा, वंचितों का सम्मान हमारी सरकार का मूल मंत्र
CM भजन लाल: हम जीरो टॉलरेंस पर काम करने वाले हैं

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जो दृष्टिकोण है उसे हम आगे बढ़ाने का काम करेंगे। हमारी सरकार महिलाओं के उत्थान, बालिकाओं के कल्याण, और गरीबों के कल्याण के लिए कृतसंकल्प है। उन्होंने कहा कि महिलाएं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो .. निश्चित रूप से हमारी यह सरकार इसके लिये काम करेगी। प्रदेश में जिस तरह से भ्रष्टाचार पनपा है.. निश्चित रूप से हम जीरो टॉलरेंस पर काम करने वाले हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा भाजपा जो कहती है वो करती है और प्रदेश में कानून व्यवस्था एवं सबकी सुरक्षा सुनिश्चित करना हमारा संकल्प है। उन्होंने कहा कि गरीब की सेवा, वंचितों का सम्मान हमारी सरकार का मूल मंत्र रहा है। हमारी सरकार गरीब कल्याण के लिये समर्पित सरकार है। मकान, खाद्य सुरक्षा, वित्तीय सशक्तिकरण, जनजातीय क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास, कमजोर वर्गों को नौकरियों में एवं शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण, सामाजिक विकास, हर घर नल से जल, सस्ती और सुलभ स्वास्थ्य सेवा, व्यापार सुगमता जैसे अनेक कदम हमारी सरकार उठायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 4 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।