नयी दिल्ली : केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने करगिल युद्ध पर मंत्री समूह की अनुसंशाओं के आधार पर सिविल डिफेंस संगठन को ज्यादा प्रभावी बनाने के लिए उसे और सशक्त बनाने पर जोर दिया। यहां सिविल डिफेंस और होम गार्ड्स के स्थापना दिवस कार्यक्रम में सिंह ने बृहस्पतिवार को कहा कि समय बदलने के साथ ही इस बात की जरूरत है कि संगठन का बेहतर ढंग से कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।उन्होंने कहा, “सिविल डिफेंस संगठन को सुधारने के लिए पुन:सशक्तिकरण के प्रस्तावित कार्य के लिए करगिल युद्ध के बाद मंत्री समूह द्वारा की गई अनुशंसाओं एवं अन्य समितियों की सिफारिशों को देखा जा सकता है।”
उन्होंने कहा कि संगठन के इस्तेमाल को लेकर कोई शक नहीं है क्योंकि इसने कई मौकों पर प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं के दौरान देश की सेवा की है। सिंह ने कहा, “समय बदलने के साथ इस बात की जरूरत है कि संगठन के युवाओं को मौके देकर संचालक स्तर पर उन्हें नेतृत्व की भूमिका सौंपी जाए।” साथ ही उन्होंने कहा कि सिविल डिफेंस को प्रतिक्रियात्मक भूमिका के साथ ही सक्रिय भूमिका भी निभानी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



