संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण का आज चौथा दिन है। आज राज्यसभा में कोरोना वायरस को लेकर केंद्रीय मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बयान दिया। वहीं विपक्ष के सदस्यों ने दिल्ली हिंसा पर चर्चा की मांग करते हुए हंगामा किया। हंगामे को देखते हुए सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन की कार्यवाई को शुक्रवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया।
हंगामे को लेकर सभापति नायडू ने नाराजगी जताते हुए सांसदों को फटकार भी लगाई। उन्होंने कहा, “कोई भी नारेबाजी नहीं करेगा, क्योंकि यह संसद है न की बाजार” उन्होंने ये भी कहा कि जो भी सांसद सदन में मौजूद हैं और मुद्दे पर बोल रहे है, उन्हें आगे भी सत्र में बोलने नहीं दिया जाएगा।
संसद भवन में भी दिखा Coronavirus का डर, मास्क और दस्ताने पहने नजर आए सुरक्षाकर्मी
विपक्ष के कुछ सदस्यों द्वारा नारेबाजी पर सभापति ने कहा कि मुझे क्या करना है आप मुझे नहीं बता सकते। हंगामे के कारण सभापति ने राज्यसभा की कार्यवाही को शुक्रवार 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया। गौरतलब है की बुधवार को भी राज्यसभा में दिल्ली हिंसा को लेकर विपक्षी नेताओं ने हंगामा किया, जिस कारण उच्च सदन की कार्यवाही शुरू होने के करीब 10 मिनट बाद ही पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गयी।
सभापति एम वेंकैया नायडू ने जरूरी दस्तावेज सदन के पटल पर रखवाने के बाद घोषणा की कि उन्हें 267 के तहत कुछ नोटिस मिले हैं जिन्हें उन्होंने स्वीकार नहीं किया है। लेकिन मुद्दे की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली में हिंसा विषय पर सदन में चर्चा होगी। वहीं लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली हिंसा को लेकर होली के बाद चर्चा करने को कहा, लेकिन विपक्ष के सदस्यों ने इस फैसले का विरोध किया।


Download Android App
Download iOS App



