द्रौपदी राष्ट्रपति हैं, तो पांडव कौन? रामगोपाल वर्मा के विवादित Tweet पर बीजेपी ने दर्ज कराई शिकायत

Summary :

बॉलीवुड फिल्मकार रामगोपाल वर्मा ने राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित ट्वीट किया। जिसको लेकर बीजेपी ने हैदराबाद पुलिस में फिल्मकार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।

बॉलीवुड फिल्मकार रामगोपाल वर्मा ने राष्ट्रपति चुनाव में NDA उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर विवादित ट्वीट किया। जिसको लेकर विवाद खड़ा हो गया है। रामगोपाल के इस ट्वीट को लेकर बीजेपी ने हैदराबाद पुलिस में फिल्मकार के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। जिसपर संज्ञान लेते हुए पुलिस का कहना है कि वह जल्द ही मामले में क्रिमिनल केस दर्ज करेंगे।
रामगोपाल वर्मा ने ट्वीट में पूछा कि ‘अगर द्रौपदी राष्ट्रपति हैं, तो पांडव कौन हैं, और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि कौरव कौन हैं?’ वहीं बीजेपी नेता गुडूर नारायण रेड्डी ने इसको लेकर शिकायत दर्ज करवाते हुए कहा कि यह ट्वीट एससी-एसटी लोगों का अपमान करने के समान है…हमने पुलिस से कड़ी कार्रवाई करने का अनुरोध किया। 
उन्होंने कहा, अगर उन्होंने सिर्फ द्रौपदी, पांडवों और कौरवों का जिक्र किया होता, तो हमें कोई आपत्ति नहीं होती। लेकिन बीजेपी कार्यकर्ता होने के नाते हम राम गोपाल वर्मा की ऐसी टिप्पणियों से आहत हैं, क्योंकि द्रौपदी मुर्मू एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार हैं।


विवाद होने के बाद रामगोपाल वर्मा ने सफाई पेश करते हुए कहा कि ‘यह सिर्फ एक गंभीर विडंबना में कहा गया था और इसका कोई अन्य इरादा नहीं था ..महाभारत में द्रौपदी मेरा पसंदीदा पात्र है, लेकिन क्योंकि ये नाम इतना दुर्लभ है, इसलिए मुझे इससे जुड़े अन्य पात्रों याद आ गए। मेरा मकसद किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का बिल्कुल नहीं है।

Desk Team