रविशंकर प्रसाद ने CM केजरीवाल पर साधा निशाना, कहा- ये पहले झूठा आरोप लगाते हैं फिर माफी मांगते हैं

Summary :

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री को लेकर बराबर सवाल उठ रहे है। बता दें इस मामले पर गुजरात उच्च न्यायालय ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ फैसला सुनाया है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिग्री को लेकर बराबर सवाल उठ रहे है। बता दें इस मामले पर गुजरात उच्च न्यायालय ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ फैसला सुनाया है।इसी बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने अरविंद केजरीवाल पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गुजरात यूनिवर्सिटी के वेबसाइट पर पीएम मोदी की डिजिटल डिग्री उपलब्ध है। इसके बावजूद अरविंद केजरीवाल इस मुद्दे को उठाते हैं। 
Arvind Kejriwal is political freelancer Gujarat will reject AAP BJPs Ravi  Shankar Prasad - Gujarat Assembly Elections:गुजरात आप को कर देगा खारिज; रविशंकर  प्रसाद ने क्यों कहा, राजनीतिक ...
रविशंकर प्रसाद ने आगे कहा आज पहली बार किसी मुख्यमंत्री को कोर्ट ने फाइन लगाया गया है।ये बहुत ही शर्म की बात है। केजरीवाल पहले झूठे आरोप लगाते हैं, बाद में माफी मांगते हैं। रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ झूठ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने साथी मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के लिए ऐसा कर रहे हैं। ये लोग भ्रष्टाचार के मामले में जेल बंद हैं। कोर्ट से इनको रिलीफ नहीं मिली है। ये लोग पीएम नरेंद्र मोदी के विकल्प बनने की बात कह रहे थे। 
arvind kejriwal: Will 'beautify' Delhi if get control of MCD: Arvind  Kejriwal - The Economic Times
दरअसल, इस मामले पर सीआईसी के आदेश के खिलाफ गुजरात विश्वविद्यालय की अपील को स्वीकार करते हुए न्यायमूर्ति बीरेन वैष्णव ने केजरीवाल पर 25,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया और उन्हें चार सप्ताह के भीतर गुजरात राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण में राशि जमा करने के लिए कहा है। न्यायमूर्ति वैष्णव ने अपने आदेश में कहा कि याचिका मंजूर की जाती है और सीआईसी का 29 अप्रैल, 2016 का आदेश रद्द किया जाता है। 

Desk Team