देश में जहां एक तरफ कुछ इलाकों में ठंड बढ़ रही है ,वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश के चलते मौसम विभाग द्वारा ओडिशा के लिए चेतावनी जारी की है। जानकारी के अनुसार चक्रवाती तूफान के 4 दिसंबर को ओडिशा तट से टकराने की संभावना है। इस बीच ओडिशा के कुछ जिलों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं सरकार सख्त नज़र आ रही है।
बात दें कि राज्य ने बचाव और राहत कार्यों के लिए NDRF विभाग के कर्मियों को बुलाकर आपदा प्रबंधन रणनीति भी तैयार की है। साथ ही साथ मौसम विभाग यानि कि IMD द्वारा शुरू से ही चेतावनी जारी की जा रही है कि अगले कुछ दिनों में ‘भारी’ से ‘बहुत भारी’ बारिश हो सकती है। इसी के साथ कुछ जिलों में रेड, आरेंज और येलो अलर्ट भी जारी किया है।
मौसम कार्यलय द्वारा कहा गया है कि तूफान चक्रवात का रूप ले सकता है। यहां ध्यान देने वाली बात ये है कि ओडिशा में पहले भी चक्रवाती तूफान काफी तबाही मचा चुका है और इस बार अगर तूफान तबाही मचाता है तो जनता को फिर से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।


Download Android App
Download iOS App



