मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार के दौरान रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने एक पत्रकार द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर पूछे गए सवाल पर कुछ ऐसा जवाब दिया जिसे सुनकर वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। दरअसल, रक्षा मंत्री शुक्रवार को मध्यप्रदेश चुनाव को लेकर एक प्रेस कांफ्रेंस कर रहीं थी, इस दौरान एक रिपोर्टर ने उनसे पूछा कि क्या एनडीए सर्जिकल स्ट्राइक के मुद्दे को लेकर हर जगह सिर्फ बीन बजा रही है।
पत्रकार द्वारा पूछा गया ये सवाल सीतारमण को एक तंज की तरह लगा और उन्होंने कहा कि सुनो! मुझे हिन्दी आती है। और मुझे पता है कि बीन बजाने का मतलब क्या होता है। उन्होंने कहा कि जिस तंजिया लहजे में आपने ये सवाल पूछा है, उससे मुझे दुख पहुंचा है।
पत्रकार ने क्या पूछा था ?
पत्रकार ने पूछा था कि ”क्या सर्जिकल स्ट्राइक को सार्वजनिक किया जाना ज़रूरी था, क्या यह सैनिकों के हित में था और क्या कांग्रेस पार्टी ने कभी भी सर्जिकल स्ट्राइक नहीं किया था।”
इसके जवाब में सीतारमण ने कहा कि ‘हर नागरिक को इस पर गर्व होना चाहिए। क्या हमें दुश्मन पर हमला करने के लिए शर्मिंदा होना चाहिए? उन्होंने आतंकवादियों की मदद से हमारे ऊपर हमला किया तो हमने उनके आतंकवादी कैंप को निशाना बनाया। जिन जवानों ने देश के लिए जान गंवायी है उनके ऊपर हमें गर्व होना चाहिए।’
मालूम हो कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार जारी है और इसमें भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से लेकर पार्टी के दूसरे नेता सितंबर 2016 में हुई सर्जिकल स्ट्राइक का लगातार ज़िक्र करते आ रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App




