राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत 23 जनवरी को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती समारोह के उपलक्ष्य में कोलकाता के शहीद मीनार मैदान में एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
आरएसएस के एक पदाधिकारी के अनुसार, भागवत 19 जनवरी से राज्य के पांच दिवसीय दौरे पर रहेंगे। आरएसएस के पूर्वी जोनल अध्यक्ष अजॉय नंदी ने कहा, ‘‘पांच दिन के दौरे के दौरान वह संगठनात्मक बैठक करेंगे और प्रतिष्ठित हस्तियों से मिलेंगे। वह 23 जनवरी को शहीद मीनार मैदान में एक सार्वजनिक कार्यक्रम में स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।’’
भाजपा का वैचारिक मार्गदर्शक माना RSS
पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव से पहले भागवत का दौरा महत्वपूर्ण है, क्योंकि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राज्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। आरएसएस को भाजपा का वैचारिक मार्गदर्शक माना जाता है।


Download Android App
Download iOS App



