RSS प्रमुख मोहन भागवत ने आयुर्वेद को बताया भारत की शक्ति

Summary :

आयुर्वेद को भारत का ‘सॉफ्ट पावर’ बताते हुये आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को दवा की प्राचीन प्रणाली को नवीनतम पद्धति के

आयुर्वेद को भारत का ‘सॉफ्ट पावर’ बताते हुये आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने रविवार को दवा की प्राचीन प्रणाली को नवीनतम पद्धति के जरिए समझाने की आवश्यकता पर बल दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि आयुर्वेद पर अध्ययन और इसके उपयोग को आधुनिक शोध पद्धति के साथ और अधिक प्रासंगिक बनाया जाना चाहिए।

एक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर बोलते हुये भागवत ने अधिक से अधिक लोगों द्वारा आयुर्वेद लेने की जरूरत पर बल दिया।

Desk Team