Samrat Choudhary : जातिगत जनगणना के विरोध में नहीं है भाजपा

Summary :

Samrat Choudhary : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं दिग्गज भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने सोमवार को राजधानी पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों अपनी बात रखी। Samrat Choudhary ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं दिग्गज भाजपा नेता सम्राट चौधरी(Samrat Choudhary ) ने सोमवार को राजधानी पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों अपनी बात रखी।इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जातिगत जनगणना को लेकर कहा क‍ि बिहार की भाजपा यूनिट ने बिहार में जनगणना कराने का निर्णय लिया और आरक्षण का समर्थन किया। भाजपा पूरे देश में जातिगत जनगणना…

Samrat Choudhary

Samrat Choudhary : बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं दिग्गज भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने सोमवार को राजधानी पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों अपनी बात रखी।

Samrat Choudhary ने तेजस्वी यादव पर साधा निशाना

बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं दिग्गज भाजपा नेता सम्राट चौधरी(Samrat Choudhary ) ने सोमवार को राजधानी पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों अपनी बात रखी।इस दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने जातिगत जनगणना को लेकर कहा क‍ि बिहार की भाजपा यूनिट ने बिहार में जनगणना कराने का निर्णय लिया और आरक्षण का समर्थन किया। भाजपा पूरे देश में जातिगत जनगणना के विरोध में नहीं है, बल्कि पीएम मोदी इसकी चिंता कर रहे हैं क‍ि इसे कैसे कराया जा सकता है।

राबड़ी देवी सरकार में थे मंत्री, RJD में किया विद्रोह, जानिए कौन हैं बिहार  के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी | Zee Business Hindi

बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने ये कहा था कि भाजपा जातिगत जनगणना पर खुलकर क्यों नहीं सामने आती है, इस पर अपनी प्रतिक्रिया में सम्राट चौधरी ने कहा कि लालू यादव के आग्रह पर नीतीश कुमार के निर्देश पर और भाजपा के समर्थन से बिहार में जातिगत जनगणना हो चुकी है। लेकिन तेजस्वी इसी बात को उठा रहे हैं। सम्राट चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि अगर लालू यादव ने उनको सिखाने में कुछ गलती की है, तो मुझे नहीं पता है।

कांग्रेस नेता एवं लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा अमेरिका की धरती पर दिए गए तथाकथित विवादित बयानों को लेकर भी सम्राट चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने विदेश में जाकर लोकतंत्र का मजाक उड़ाने का काम किया है। उन्होंने बाबा साहब अंबेडकर के संविधान द्वारा देश को आरक्षण की व्यवस्था दिए जाने का भी मजाक उड़ाया है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Abhishek Kumar