राष्ट्रपति के बाद उपराष्ट्रपति चुनाव में भी विपक्ष के खिलाफ मायावती, जगदीप धनखड़ को वोट देगी बीएसपी
बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की प्रमुख मायावती ने राष्ट्रपति चुनाव के बाद उपराष्ट्रपति चुनाव में भी विपक्ष के खिलाफ अलग पक्ष लेते हुए एनडीए उम्मीदवार के समर्थन का ऐलान किया। उन्होंने साफ कर दिया है कि बीएसपी, एनडीए के उम्मीदवार जगदीप धनखड़ को वोट देगी।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में अब सनातन धर्म की भी होगी पढ़ाई
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में अब सनातन धर्म की भी पढ़ाई होगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ से गदगद एएमयू के इस्लामिक स्टडीज डिपार्टमेंट ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। विभाग की ओर से यह कोर्स यूजी और पीजी में शुरू किया जा रहा है। कोर्स का उद्देश्य विद्यार्थियों को सभी मजहबों की बारीकियां सिखाना है।
हरियाणा कांग्रेस में बड़ी हलचल, चिंतन शिविर ने बढ़ाई आलाकमान की चिंता
हरियाणा में कांग्रेस पार्टी 2024 के विधानसभा चुनावों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सत्ता से बेदखल करने की रोडमैप तैयार करने में जुटी है। इसके लिए पंचकुला चिंतन शिविर आयोजित की गई है। हालांकि, इस शिविर ने कांग्रेस आलाकमान की चिंता बढ़ा दी है। पार्टी के कुछ वरिष्ठ नेता पार्टी की इस महत्वपूर्ण और बड़ी बैठक से गैरहाजिर रहे।
सिंधु की अगुआई में बैडमिंटन टीम ने जीता सिल्वर, भारत को मिला 13वां मेडल
पीवी सिंधु की अगुआई में बैडमिंटन टीम कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने से चूक गई। गेम्स के मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल में भारतीय टीम को मलेशिया से 1-3 से हार मिली। यह गेम्स में भारत का ओवरऑल 13वां मेडल है। इससे पहले 5 गोल्ड, 4 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल मिले थे। मंगलवार को इससे पहले लॉन बॉल्स महिला टीम और टेबल टेनिस टीम ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया था।
Nancy Pelosi के ताइवान दौरे पर चीन सख्त, सस्पेंड किया इन सामानों का आयात
चीन की तमाम धमकियों के बावजूद आखिरकार अमेरिका की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान पहुंच गई हैं। पेलोसी के दौरे से चिढ़कर चीन अब ताइवान पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है। चीन ने ताइवान से आयात किए जाने वाले खट्टे फल, सफेद धारीदार हेयरटेल (मछली) और फ्रोजन हॉर्स मैकेरल (मछली) के आयात पर रोक लगा दी है।


Download Android App
Download iOS App



