केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने Boeing 737 Max को फिर से असमान में उड़ान भरने की इजाजत दे दी है जिसके बाद ये विमान ढाई साल के बाद कल यानी मंगलवार को पहली बार उड़ान भरेगा। इसी साल यानी 26 अगस्त 2021 को कंपनी के इन विमानों को फिर से पैसेंजर फ्लाइट के तौर पर उड़ान भरने की मंजूरी दी गई थी, बोइंग मैक्स विमानों को एविएशन सेक्टर के रेग्युलेटर नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने पिछले ढाई वर्षों से ग्रांउडेड कर दिया गया था।
विमान की सुरक्षा के मामले में यात्रियों का भरोसा बहाल करने के लिए नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को बोइंग के 737 मैक्स विमान का उपयोग करके दिल्ली और ग्वालियर के बीच स्पाइसजेट की विशेष उड़ान से यात्रा की। बोइंग के 737 मैक्स विमान को ढाई साल बाद सेवा में लौटने की अनुमति दी गई है। अदीस अबाबा के पास इथोपियन एयरलाइंस के 737 मैक्स विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के तीन दिन बाद 13 मार्च, 2019 को नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा भारत में सभी मैक्स विमानों की सेवाओं को बंद कर दिया गया था। इस विमान दुर्घटना में चार भारतीयों सहित 157 लोग मारे गए थे।
सिंधिया के साथ, स्पाइसजेट के सीएमडी अजय सिंह और बोइंग इंडिया के अध्यक्ष सलिल गुप्ते भी मंगलवार को विशेष उड़ान में मौजूद थे।उड़ान एसजी 9945 ने अपराह्न 2.50 बजे दिल्ली से उड़ान भरी और दोपहर लगभग 3.50 बजे ग्वालियर हवाई अड्डे पर उतरी। देश में मैक्स विमानों के एकमात्र ऑपरेटर स्पाइसजेट ने 2017 में बोइंग के साथ 205 मैक्स विमानों के लिए 22 अरब डॉलर का सौदा किया था और वर्तमान में इसके बेड़े में इनमें से 13 विमान हैं।
पिछले ढाई साल में बोइंग द्वारा आवश्यक सॉफ्टवेयर सुधार किए जाने के बाद, इस साल 26 अगस्त को डीजीसीए ने मैक्स विमानों के वाणिज्यिक उड़ान संचालन पर से प्रतिबंध हटा लिया था। सिंह ने उड़ान से पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हम मैक्स विमानों पर बोर्ड पर ब्रॉडबैंड इंटरनेट प्रदान करने जा रहे हैं और यह शुरू में मुफ्त होगा। हालांकि, वॉयस कॉलिंग बंद कर दी जाएगी क्योंकि इससे अन्य यात्रियों को परेशानी होगी।’’
उन्होंने कहा कि यह विमान मास्को और तुर्की जैसे स्थानों के लिए लंबी दूरी तक उड़ान भर सकता है जहां पुराना विमान, 737-800 नहीं जा सकता था। उन्होंने कहा कि विमान दुनियाभर के अधिकांश देशों में उड़ान भर रहा है और 33 एयरलाइंस वैश्विक स्तर पर इस विमान को उड़ा रही हैं। उन्होंने कहा कि मैक्स विमान स्पाइसजेट के बेड़े की रीढ़ होंगे। सिंह ने कहा कि एयरलाइन जल्द ही बोइंग के टिकाऊ विमानन ईंधन का उपयोग करते हुए मैक्स विमान उड़ाएगी


Download Android App
Download iOS App



