आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और जाने-माने कवि कुमार विश्वास की सुरक्षा में इजाफा किया गया है। केंद्र सरकार ने कुमार विश्वास की सुरक्षा Y कैटेगरी से बढ़ाकर Y+ कर दी है। जिसके बाद अब वह पूरे देश में Y+ कैटेगरी की सुरक्षा के साथ घूम सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो की रिपोर्ट के आधार पर उनकी सुरक्षा बढ़ाई है।
तैनात रहेंगे सशस्त्र पुलिस के 11 कमांडो
कुमार विश्वास को पहले वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी। वाई प्लस सुरक्षा में सशस्त्र पुलिस के 11 कमांडो तैनात हैं। 11 में से पांच स्थिर पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए वीआईपी के घर और उसके आसपास रहेंगे। साथ ही तीन शिफ्ट में छह प्रोटेक्टिव सर्विस ऑफिसर (पीएसओ) गार्ड हैं।आपको बता दें कि इससे पहले केंद्र सरकार ने कुमार विश्वास को वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का फैसला किया था।
सरकार ने आप संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ विश्वास के आरोपों के मद्देनजर खुफिया सूचनाओं के आधार पर सुरक्षा और खतरे की समीक्षा की थी। समीक्षा के बाद उन्हें वाई श्रेणी की सुरक्षा केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जरिए देने का फैसला किया था, जिसे बढ़ाकर अब वाई प्लस कर दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



