Seher Hone Ko Hai 19th August Spoiler Alert: Husna ने सहर की मां पर की बेहद शर्मनाक Comment, भड़की सहर ने दी Warning!

Summary :

'सहर होने को है' के आज के एपिसोड में सहर और हुस्ना के बीच जमकर लड़ाई हुई। हुस्ना ने सहर की मां के अतीत को लेकर बेहद नीची कमेंट किया है, जिससे सहर का गुस्सा सातवें आसमान पर है। अब सहर अपने परिवार के सम्मान के लिए हुस्ना को करारा जवाब देने के लिए तैयार है।

टीवी का फेमस शो ‘सहर होने को है’ इन दिनों दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। शो में हर दिन नए ड्रामे और साजिशें देखने को मिल रही हैं। आज 19 अगस्त 2026 के एपिसोड ने तो हद ही कर दी। सहर और हुस्ना के बीच की तनातनी अब एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है जहां एक-दूसरे पर निजी हमले किए जा रहे हैं। आइए जानते हैं आज एपिसोड में क्या खास हुआ।

 हुस्ना ने उड़ाया सहर की काबिलियत का मजाक

Seher Hone Ko Hai 19th August Spoiler Alert
Seher Hone Ko Hai 19th August Spoiler Alert ( Source: Social Media)

आज एपिसोड में हुस्ना का जहर उगलता हुआ रूप देखने को मिला। हुस्ना ने सहर को ताना मारते हुए कहा, “आला तालीम और ऊंचे इरादों का क्या ही करोगी जब अपनी खुद की जरूरत पूरी करने के लिए एक जोड़ा कपड़े नहीं खरीद सकती?” हुस्ना यहीं नहीं रुकी, उसने सहर पर सीधा इल्जाम लगाया कि वह लखनऊ सिर्फ मोहित की दौलत के लालच में आई है और उस पर डोरे डाल रही है। हुस्ना के इन बेबुनियाद आरोपों ने माहौल में तनाव पैदा कर दिया।

 मां का अपमान सुन सहर का फूटा गुस्सा

Seher Hone Ko Hai Written Update
Seher Hone Ko Hai Written Update ( Source: Social Media)

हुस्ना ने अपनी सारी हदें पार करते हुए सहर की मम्मी के बारे में बहुत गलत-सलत बातें बोलीं। उसने सहर की मां को लेकर कहा कि, “तुम भी तो अपनी अम्मी की तरह बनी-बनाई हो, जिसने जूते खाए, गालियां खाई लेकिन इस घर से टस से मस नहीं हुई, सिर्फ इसलिए क्योंकि परवेज बेग कुछ पैसे कमाता था।” अपनी मां के बारे में ऐसी घटिया बात सुनकर सहर का खून खौल उठा।

सहर ने पलटवार करते हुए हुस्ना को आईना दिखाया और कहा, “क्या जानती है आप हमारी अम्मी के बारे में? उन्होंने क्या-क्या बर्दाश्त किया, कैसे अपनी जिंदगी काटी, कुछ मालूम है आपको?” सहर ने यह भी साफ किया कि उसकी मां ने घर सिर्फ अपनी बेटियों की खातिर नहीं छोड़ा, क्योंकि अगर वो तलाक लेतीं तो मजहबी अदालत उन्हें उनके पिता के पास रहने पर मजबूर कर देती।

अब होगा आर-पार का मुकाबला

Seher Vs Husna Fight
Seher Vs Husna Fight ( Source: Social Media) 

सहर का ऐसा तेवर देखकर हुस्ना की बोलती बंद हो गई।। सहर ने स्पष्ट कर दिया कि वह अब अपनी मां के अपमान को बर्दाश्त नहीं करेगी। सहर के तेवर बता रहे हैं कि अब वह हुस्ना की किसी भी साजिश का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए पूरी तरह तैयार है। देखना यह होगा कि क्या सहर अपनी मां की गरिमा को वापस दिला पाएगी और हुस्ना के मंसूबों को नाकाम कर पाएगी?

Read More: Anupama 19th August 2026 Spoiler Alert: होली के रंग में घुला नफरत का जहर, Prerna के..

 

Mahima Bhardwaj

महिमा भारद्वाज पिछले एक साल से पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत Hindustan Times में की, जहाँ उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए एंटरटेनमेंट, लाइफस्टाइल और ट्रेंडिंग टॉपिक्स से जुड़ा कंटेंट लिखा। इस दौरान उन्हें न्यूज़ रिसर्च, कंटेंट राइटिंग, हेडलाइन ड्राफ्टिंग और SEO फ्रेंडली आर्टिकल्स तैयार करने का व्यावहारिक अनुभव मिला। महिमा को बॉलीवुड से जुड़ी खबरें, फिल्म रिव्यू, सेलेब्रिटी अपडेट्स और एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स पर लिखना पसंद है। कंटेंट राइटिंग के साथ-साथ उन्हें इंटरव्यू और मीडिया से जुड़े कामों में भी रुचि है। फिलहाल महिमा भारद्वाज Punjab Kesari में Bollywood Writer के रूप में काम कर रही हैं।