विभाजन की यादों से सिनेमा तक, प्रीति जिंटा से रूबरू हुए हिंदू कॉलेज के छात्र

Summary :

Entertainment News  : फिल्म बंटवारा को लेकर हिंदू कॉलेज में अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज पहुंचे प्रीति जिंटा का छात्रों ने तालियों और उत्साह के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में विभाजन के इतिहास, उससे जुड़ी मानवीय पीड़ा और सिनेमा के माध्यम से इन अनुभवों को समझने के पहलुओं पर चर्चा हुई। कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अंजू श्रीवास्तव ने कहा कि विभाजन को महज एक ऐतिहासिक घटना के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। इसके पीछे लाखों लोगों का विस्थापन, संघर्ष, हिंसा और पीड़ा की यादें जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे विषयों पर…

Entertainment News  : फिल्म बंटवारा को लेकर हिंदू कॉलेज में अभिनेत्री प्रीति जिंटा के साथ विशेष संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कॉलेज पहुंचे प्रीति जिंटा का छात्रों ने तालियों और उत्साह के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में विभाजन के इतिहास, उससे जुड़ी मानवीय पीड़ा और सिनेमा के माध्यम से इन अनुभवों को समझने के पहलुओं पर चर्चा हुई।

कॉलेज की प्राचार्य प्रो. अंजू श्रीवास्तव ने कहा कि विभाजन को महज एक ऐतिहासिक घटना के तौर पर नहीं देखा जाना चाहिए। इसके पीछे लाखों लोगों का विस्थापन, संघर्ष, हिंसा और पीड़ा की यादें जुड़ी हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे विषयों पर संवाद युवाओं को इतिहास को मानवीय दृष्टिकोण से समझने का अवसर देता है। साथ ही, उन्होंने छात्रों से अतीत से सीख लेकर बेहतर भविष्य के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के ‘यादें और सिनेमा’ संवाद सत्र में हिंदू कॉलेज के चार छात्रों ने प्रीति जिंटा से उनके फिल्मी सफर, क्रिकेट, उद्यमिता और सार्वजनिक जीवन से जुड़े सवाल पूछे। प्रीति ने फिल्म जगत के अपने अनुभव साझा किए और महिलाओं को अपने फैसले खुद लेने तथा अपनी महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए आगे बढ़ने की बात कही।

उन्होंने खेलों में महिलाओं की भागीदारी और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर भी विचार रखे। प्रीति जिंटा ने युवाओं को देश के भविष्य की जिम्मेदारी समझते हुए सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया।

Sumant Chaudhary