फिर आने लगे WhatsApp पर मैसेज, लगभग डेढ़ घंटे बाद फिर बहाल हुई सर्विस

Summary :

लगभग डेढ़ घंटे बाद मोस्ट पॉपुलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) की सेवाएं एक बार फिर बहाल हो गई हैं। इसके साथ ही यूजर्स फिर से मैसेज भेज (Send) और रिसीव कर पा रहे हैं।

WhatsApp Down : लगभग डेढ़ घंटे बाद मोस्ट पॉपुलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप (WhatsApp) की सेवाएं एक बार फिर बहाल हो गई हैं। इसके साथ ही यूजर्स फिर से मैसेज भेज (Send) और रिसीव कर पा रहे हैं। डेढ़ घंटे तक बंद रहे व्हाट्सऐप के कारण यूजर्स काफी परेशान रहे। ट्विटर (Twitter) पर लोग लगातार व्हाट्सऐप डाउन होने को लेकर शिकायत कर रहे थे।
बता दें कि पॉपुलर मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप को भारत में करोड़ों की संख्या में लोग इस्तेमाल करते है। वाट्सऐप का उपयोग पर्सनल से प्रोफेशनल लाइफ दोनों जगह किया जाता है। हालांकि यूजर्स ऐसे हालतों में जब व्हाट्सऐप अपनी सर्विस न दे पा रहा हो तो टेलीग्राम जैसे मेसेजिंग प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं। 
आपको बता दें कि व्हाट्सऐप पर किसी मैसेज को सेंड करने पर एरर आ रहा था। इससे करोड़ों लोग प्रभावित हुए। इसको लेकर ट्विटर पर मीम्स भी वायरल होने लगे। कुछ यूजर्स ने इसे सूर्यग्रहण से जोड़कर मीम बना रहे है, वहीं कुछ मार्क ज़ुकेरबर्ग पर भी मीम बना रहे है। वहीं माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) पर भी हैशटैग WhatsAppdown ट्रेंड करने लगा।


व्हाट्सऐप डाउन होने के बीच मेटा (व्हाट्सऐप की पैरेंट कंपनी) का बयान भी सामने आया। मेटा ने कहा कि सभी के व्हाट्सऐप को दोबारा बहाल करने के लिए काम कर रहे है। दरअसल इसका खासा प्रभाव ऑफिशियल कार्य पर पड़ रहा है। 

व्हाट्सऐप डाउन होने के बीच मेटा (व्हाट्सऐप की पैरेंट कंपनी) का बयान भी सामने आया। मेटा ने कहा कि सभी के व्हाट्सऐप को दोबारा बहाल करने के लिए काम कर रहे है। दरअसल इसका खासा प्रभाव ऑफिशियल कार्य पर पड़ा। सेवाएं बहाल होने के बावजूद कई लोगों का व्हाट्सऐप अभी भी काम नहीं कर रहा।

Desk Team