मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान से पहले ही राजनीतिक गतिविधियां तेज हो चली हैं। राज्य में शनिवार को सियासी हलचल तेज रहने वाली है, क्योंकि देश की दो प्रमुख पार्टियों के प्रमुखों का एक ही दिन दौरा है।
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह इंदौर, झाबुआ, जावरा व उज्जैन में तो कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ग्वालियर, मुरैना और जबलपुर में नजर आएंगे। वह भूमिहीनों के आंदोलन में भी शिरकत करेंगे।
भाजपा की प्रदेश इकाई के अनुसार, अमित शाह शनिवार को इंदौर में पार्टी के महाजनसंपर्क अभियान की शुरुआत करेंगे और इसी के साथ सत्तारूढ़ पार्टी का चुनाव अभियान भी शुरू हो जाएगा।
पेट्रोल डीजल की कीमतों में कटौती मोदी सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है : शाह
शाह 11 बजे वायुयान से इंदौर पहुंचेंगे, 12 बजे दशहरा मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। इंदौर से वायुयान से झाबुआ जाएंगे, जहां जनजातीय सम्मेलन को संबोधित करेंगे, जावरा में किसान सम्मेलन को संबोधित करेंगे और उज्जैन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के बाद वायुयान से इंदौर से दिल्ली के लिए प्रस्थान कर जाएंगे।
राहुल गांधी पहले भूमिहीनों के आंदोलन में शामिल होंगे, उसके बाद पार्टी के कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। प्रदेश कांग्रेस इकाई के मुताबिक, राहुल सुबह दिल्ली से विशेष विमान से चलकर 11़ 30 बजे ग्वालियर हवाईअड्डे पर पहुंचेंगे, वहां से हेलीकॉप्टर से मुरैना पहुंचकर एकता परिषद और सहयोगी संगठनों के जनांदोलन-2018 में हिस्सा लेंगे। उसके बाद ग्वालियर होते हुए ढाई बजे जबलपुर पहुंचेंगे। जबलपुर में राहुल का रोड-शो होगा, जनसभा होगी और रात साढ़े आठ बजे विशेष विमान से वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।


Download Android App
Download iOS App



