शरद पवार आज ‘स्वाभिमान’रैली को करेंगे संबोधित

Summary :

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार समूह) के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने बुधवार को कहा कि पार्टी सुप्रीमो शरद पवार गुरुवार को महाराष्ट्र के बीड जिले में अपने पहले स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार समूह) के मुख्य प्रवक्ता महेश तापसे ने बताया कि पार्टी सुप्रीमो शरद पवार गुरुवार को महाराष्ट्र के बीड जिले में अपनी पहली स्वाभिमान रैली को संबोधित करेंगे।
महेश तापसे ने आगे कि इस रैली से हाल ही में पार्टी छोड़ने वाले कई नेता डरे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि उन्हें आगामी चुनाव में अपनी जमानत जब्त होने का डर है।
उन्होंने कहा कि राजनीतिक रूप से संवेदनशील बीड जिले ने हमेशा शरद पवार के विचारों का समर्थन किया है और मतदाताओं के एक बड़े वर्ग को उन पर पूरा भरोसा है।
उन्होंने दावा किया कि बीड जिले की बैठक के बाद पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर बीजेपी सरकार का समर्थन करने वाले विधायक अपना मन बदल सकते हैं।

Shera Rajput