‘भारत जोड़ो यात्रा’ में शामिल नहीं होंगे शरद पवार, जयराम रमेश बोले- स्वास्थ्य कारणों की वजह से लिया फैसला

Summary :

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) अध्यक्ष शरद पवार स्वास्थ्य कारणों से कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो’ यात्रा में शामिल नहीं होंगे।

कांग्रेस  की भारत जोड़ो यात्रा एक व्यापक मोड़ ले रही है। कन्याकुमारी से शुरू हुई   यात्रा महाराष्ट्र में प्रवेश करने वाली है। इसी को लेकर राकांपी अध्यक्ष शरद पवार स्वास्थ्य कारणों  के चलते भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं हो पाएंगे। इस बात की जानकारी जयराम रमेश ने गुरूवार को साझा की है। 
शरद पवार भारत जोड़ो यात्रा में नहीं होंगे शामिल
रमेश ने संवाददाताओं को यहां संबोधित करते हुये कहा कि पवार (81) ने पहले इस पैदल यात्रा में शामिल होने पर सहमति जतायी थी। कांग्रेस के संचार महासचिव रमेश ने कहा, ‘‘हाल ही में वह (पवार) अस्पताल में भर्ती हुये थे और आराम करने की चिकित्सकों की सलाह के मद्देनजर वह यात्रा में शामिल नहीं होंगे ।’’
जयराम रमेश : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा में शामिल नहीं होंगे शरद पवार |  Jairam Ramesh: Sharad Pawar will not participate in Congress's India Jodo  Yatra
पवार की बेटी और राकांपा की लोकसभा सदस्य सुप्रिया सुले, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जयंत पाटिल तथा राकांपा नेता जितेंद्र आव्हाड, इस पैदल यात्रा में शामिल होने के लिये यहां पहुंच गये हैं। ये नेता राहुल गांधी की सार्वजनिक सभा में शाम को शामिल होंगे। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी इस रैली में शामिल होंगे ।
जयराम रमेश ने कहा, पवार की स्थिति में नहीं है सुधार
रमेश ने कहा कि पवार जब अस्पताल में थे तो राहुल गांधी ने उनसे बातचीत की थी। कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘पवार ने यात्रा में शामिल होने के लिये अपनी सहमति जतायी थी, आराम करने की चिकित्सकों की सलाह के कारण वह यात्रा में भाग नहीं लेंगे ।’’ शिवसेना नेता और पूर्व मंत्री आदित्य ठाकरे शुक्रवार को इस यात्रा में शामिल होंगे ।

Desk Team