शिवसेना की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने एक पत्र लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अवशेष भारत वापस लाए जाएं। नेताजी की बेटी ने भी यही मांग उठाई थी।प्रियंका चतुवेर्दी ने प्रधानमंत्री मोदी और विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर नेताजी के अवशेष भारत लाने की मांग की है। प्रियंका ने पत्र में लिखा है कि हम आजादी का अमृत महोत्सव मना रहे हैं और स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहे हैं।
अवशेष जापान के एक मंदिर में सहेजकर रखे गए
नेताजी के अवशेष भारत आते हैं तो ये उनके बलिदान और देश के लिए किए गए समर्पण को लेकर सच्ची श्रद्धांजलि होगी। यही वजह है कि वो नेताजी की बेटी अनिता बोस फाफ के समर्थन में ये मांग कर रहीं हैं। प्रियंका चतुवेर्दी ने ये पत्र 16 अगस्त को लिखा है।नेताजी सुभाष चंद्र बोस की बेटी प्रो. अनिता बोस फाफ ने भी हाल ही में सरकार से अपील की थी, कि नेताजी के अवशेष जो जापान में मौजूद हैं, उन्हें भारत लाया जाए और उनका डीएनए टेस्ट करवाया जाए। उन्होंने अपनी मार्मिक अपील में ये भी कहा था कि नेताजी के अवशेष जापान के एक मंदिर में सहेजकर रखे गए हैं।

सुभाष चंद्र बोस की मौत एक रहस्य
गौरतलब है कि अंग्रेजी हुकूमत से लड़ने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत सबसे बड़े रहस्यों में से एक है। बताया गया था, कि नेताजी की मौत एक हवाई दुर्घटना में हुई थी। मगर कई लोग ऐसे भी हैं, जो इस बात को सच नहीं मानते। यही वजह है कि नेताजी के अवशेषों को भारत लाने की मांग लगातार उठती रहती है।


Download Android App
Download iOS App



