मध्यप्रदेश में मंगलवार को अचानक तेजी से बदले राजनीतिक घटनाक्रम में कमलनाथ सरकार पर संकट की अटकलों के बीच पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने गृह मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह से मुलाकात की।
सूत्रों ने बताया कि दोनों नेताओं के बीच यह बैठक करीब दो घंटे तक चली और समझा जाता है कि इस बैठक में मध्यप्रदेश के राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा हुई ।
इससे पहले चौहान ने पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा से भी मुलाकात की ।
वहीं दूसरी ओर मध्यप्रदेश में विपक्षी भाजपा ने होली के दिन ही विधायक दल की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।
सूत्रों ने बताया कि यह बैठक मंगलवार शाम छह बजे आहूत की गई है और भाजपा ने अपने सभी 107 विधायकों को इसमें शामिल होने के लिए कहा है।


Download Android App
Download iOS App



