Highlights
- शिवराज कहा कि बिखरी हुई कांग्रेस कभी प्रदेश का भला नहीं कर सकती
- कांग्रेस ने कांग्रेस की चिंता की है: शिवराज
- कमलनाथ अपने बेटे को स्थापित करने में जुटे
कांग्रेस पर बड़ा हमला बोलते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि कांग्रेस में परिवार की चिंता है। दिग्विजय अपने बेटे को स्थापित करने में जुटे हैं।
शिवराज ने कहा कांग्रेस में भी परिवारों की चिंता होती है
विपक्षी दलों के गठबंधन ‘I.N.D.I.A.’ में बढ़ती दूरियों को लेकर शिवराज ने कहा कि ‘इंडी’ गठबंधन बनने से पहले ही बिखर गया है। नीतीश कुमार ने भी कहा है कि कांग्रेस बाकी दलों की चिंता ही नहीं करती। इसके पहले भी अगर आप देखेंगे कांग्रेस ने कांग्रेस की चिंता की है और कांग्रेस में भी परिवारों की चिंता होती है।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सोनिया गांधी बेटा और बेटी को ही स्थापित करने में जुटी हैं। इसी परंपरा को कमलनाथ निभा रहे हैं, वह अपने बेटे को स्थापित करने में जुटे हैं। उनके बेटे तो टिकट भी अनाउंस करते हैं। पहले छिंदवाड़ा की टिकट बेटा अनाउंस करेगा और बाद में फिर कांग्रेस अनाउंस करेगी।
मुख्यमंत्री चौहान: पर्दे के पीछे ‘इंडी’ गठबंधन तो बिखर गया
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को लेकर मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दिग्विजय अपने बेटे को स्थापित करने में जुटे हैं और पर्दे के पीछे ‘इंडी’ गठबंधन तो बिखर ही गया है। कांग्रेस भी बिखेर रही है और अब सफाई देनी पड़ रही है, हम साथ-साथ हैं। चौहान ने कहा कि कांग्रेस के नेता तो जय-वीरू की जोड़ी बता रहे हैं। अब यह जोड़ी जय-वीरू की जोड़ी नहीं है। एक फिल्म आई थी ‘मेरे अपने‘, जिसमें श्याम और छेनू की जोड़ी थी। दोनों अपने-अपने मोहल्ले में कब्जे के लिए लड़ते थे। यह बिखरी हुई कांग्रेस कभी प्रदेश का भला नहीं कर सकती।


Download Android App
Download iOS App



