अटारी (अमृतसर) : पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान में करतारपुर साहिब गलियारे के आधारशिला समारोह के दौरान ‘खालिस्तान समर्थक नेता’ गोपाल सिंह चावला के साथ अपनी तस्वीर के मुद्दे को बृहस्पतिवार को बेवजह करार दिया। पड़ोसी देश से वापस आने पर सिद्धू ने कहा, ‘‘उन्होंने वहां काफी प्यार जताया। हर दिन दस हजार तस्वीरें ली जाती हैं। उनमें चावला या चीमा कौन है मैं नहीं जानता।’’ तस्वीर को लेकर विपक्षी पार्टियों ने सिद्धू की कड़ी आलोचना की है। शिरोमणि अकाली दल ने बृहस्पतिवार को पंजाब के कैबिनेट मंत्री सिद्धू से पूछा है कि क्या ‘भारत उनकी प्राथमिकता है या नहीं।’’
सिद्धू ने ‘खालिस्तान समर्थक’ नेता के साथ वाली तस्वीर को नहीं दी तवज्जो
Summary :
अटारी (अमृतसर) : पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने पाकिस्तान में करतारपुर साहिब गलियारे के आधारशिला समारोह के दौरान ‘खालिस्तान समर्थक नेता’ गोपाल


Download Android App
Download iOS App



