दुनिया में कोरोना का कहर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है।जहां लोगों को अभी थोड़ी कोरोना से राहत मिलनी लगी थी वहीं अब कोरोना फिर से बढ़ता नज़र आ रहा है। इसी बीच आपको बता दें कि कोरोना का नया वेरिएंट ओमिक्रोन अब तक 23 देशों में फैल चूका है। इसी बात से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि भारत में भी आने वाले दिनों हालात खराब हो सकते है। बात दें कि WHO भी अब सख्त हो रहा है।
WHO द्वारा लगातार चेतावनी जारी की जा रही है। नया वेरिएंट आने वाले दिनों में ज्यादा खतरनाक हो सकता है।WHO का कहना है कि कोरोना महामारी को लेकर एक ऐसा ट्रेंड बना हुआ है, जहां पर ना सिर्फ धीमा टीकाकरण देखने को मिला है, बल्कि कोरोना टेस्टिंग भी काफी कम रह गई है।
ऐसे में WHO मानता है कि यही ट्रेंड कोरोना के नए वेरिएंट को ज्यादा ताकतवर बना सकता है और उनका किसी भी देश में फैलने का खतरा भी काफी ज्यादा बढ़ सकता है । जानकारी के अनुसार अभी तक UK में सबसे अधिक 22 केस पाए गए है साथ ही साथ बहुत से देशों में केवल 1 ही केस समने आया है ,परंतू आखिरी में केवल यही बात महत्वपूर्ण है कि हमें इन नाज़ुक बनते हालातों में कोरोना से जंग के सारे कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए लड़ना है।


Download Android App
Download iOS App



