कांग्रेस के विशेष सदस्यता अभियान के आखिरी दिन शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पार्टी की डिजिटल सदस्य बनीं। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस के डेटा विश्लेषण विभाग के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती ने सोनिया गांधी का नाम कांग्रेस के डिजिटल सदस्य के तौर पर शामिल किया। बाद में कांग्रेस के संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल ने सोनिया गांधी को डिजिटल पहचान पत्र सौंपा।
हाल में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस के कई अन्य वरिष्ठ नेता पार्टी के डिजिटल सदस्य बने थे। कांग्रेस ने पिछले महीने अपने विशेष सदस्यता अभियान को 15 दिनों के लिए बढ़ा दिया था और यह 15 अप्रैल तक चला। पहले तय किए गए कार्यक्रम के मुताबिक, पार्टी का सदस्यता अभियान 31 मार्च को संपन्न होने वाला था। यह अभियान पिछले साल एक नवंबर को आरंभ हुआ था।


Download Android App
Download iOS App



