देश भर में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर बरकरार है। इस बीच कांग्रेस ने वर्तमान समय के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा और अपना रुख तय करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के नेतृत्व में 11 सदस्यीय सलाहकार समूह का गठन किया है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा गठित इस सलाहकार समूह में पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भी शामिल हैं। कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला को इस समूह का संयोजक बनाया गया है।
इसके साथ ही वेणुगोपाल, पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम, पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी एवं जयराम रमेश, कांग्रेस के डेटा विश्लेषण विभाग के प्रमुख प्रवीण चक्रवर्ती, पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ एवं सुप्रिया श्रीनेत और पार्टी के सोशल मीडिया विभाग के प्रमुख रोहन गुप्ता को इस समूह का हिस्सा बनाया गया है।
दिल्ली में कोरोना कंटेनमेंट जोन से टेस्टिंग की होगी शुरुआत, 42000 रैपिड टेस्टिंग किट है उपलब्ध
ये समूह अलग-अलग मुद्दों पर पार्टी का मत तैयार करेगा। वेणुगोपाल ने कहा कि यह सलाहकार समूह आम तौर पर रोजाना वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक कर वर्तमान समय से जुड़े विषयों पर चर्चा करेगा और विभिन्न मुद्दों पार्टी का रुख तय करेगा।


Download Android App
Download iOS App



