देश में कोरोना वायरस वैश्विक महामारी का प्रकोप जारी है, तो वहीं दूसरी ओर, इसे मात देने के लिए लगातार टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाया जा रहा है। ऐसे में कोविड-19 टीकाकरण में लैंगिक अंतर पर चिंता जताते हुए राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को पत्र लिखकर यह सुनिश्चित करने को कहा है कि टीकाकरण अभियान में महिलाओं की भागीदारी कम नहीं रह जाए।
सभी मुख्य सचिवों को लिखे पत्र में राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने एक खबर का उल्लेख किया जिसमें महिलाओं को कोविड रोधी टीके अपेक्षाकृत कम संख्या में लगाये जाने का दावा किया गया है। आयोग ने कहा, ‘‘पुरुषों और महिलाओं के बीच टीकाकरण कवरेज में अंतर आयोग के लिए चिंता का विषय है।

इसलिए अध्यक्ष रेखा शर्मा ने सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखकर टीकाकरण में लैंगिक अंतर कम करने के लिए कदम उठाने को कहा है और यह भी सुनिश्चित करने को कहा है कि टीकाकरण अभियान में महिलाएं पीछे नहीं रह जाएं।’’
आयोग ने कहा कि खबर के अनुसार टीके लगाने में लैंगिक अंतर युवाओं के मुकाबले बुजुर्ग आबादी में ज्यादा दिखाई दिया है। उसने कहा कि टीका लगवाने वाली महिलाओं का अनुपात बढ़ाने की तत्काल आवश्यकता है ताकि टीकाकरण कवरेज में लैंगिक अंतर सही किया जा सके।

Download Android App
Download iOS App