नए साल के आगमन के साथ ही गला देने वाली ठंड पड़नी शुरू हो गई है। पहाड़ी राज्यों में लगातार हो रही बर्फबारी का सीधा असर उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है, जहां शीतलहरी ने लोगों को कंपा कर रख दिया है। वहीं राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में हवा भी तेज बह रही है, जिससे ठिठुरन बढ़ गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान और भी गिर सकता है। राजधानी दिल्ली में आज तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
तापमान और भी गिरने की संभावना
अगले 24 घंटे की बात करें तो आने वाले दिनों में उत्तर भारत में तापमान और भी गिरने की संभावना है। वहीं पहाड़ी राज्यों में तापमान माइनस डिग्री में मापी जा रही है। देखिए दिल्ली से लेकर मुंबई, राजस्थान, हरियाणा, मध्य प्रदेश समेत आपके राज्य में मौसम का हाल।
दिल्ली में आज का मौसम
राजधानी दिल्ली में आज 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी, जिससे कंपकंपी बढ़ेगी। राजधानी में आज न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं कल 1 जनवरी से राजधानी में तापमान और भी गिरेगा और मंगलवार तक तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
मुंबई में आज का मौसम
मुंबई में आज मौसम साफ रहेगा। आज मुंबई में अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
राजस्थान में आज का मौसम
राजस्थान में कोहरा छाया रह सकता है। राजस्थान में आज अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। वेदर रिपोर्ट के मुताबिक राजस्थान में बुधवार तक तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है।
हरियाणा में आज का मौसम
हरियाणा में आज पूरे दिन कोहरा छाया रह सकता है। हरियाणा में आज अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं रविवार से यहां तापमान में गिरावट की संभावना है।
पंजाब में आज का मौसम
पंजाब में आज मौसम साफ रह सकता है। पंजाब में आज अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। इतना ही नहीं रविवार को यहां तापमान 4 डिग्री और सोमवार और उसके बाद तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
यूपी में आज का मौसम
उत्तर प्रदेश में आज कोहरा छाया रह सकता है। शनिवार को राज्य में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सिय सरह सकता है। आज उत्तर प्रदेश में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। वहीं रविवार को यहां तापमान 8 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है।
मध्य प्रदेश में आज का मौसम
मध्य प्रदेश में आज मौसम साफ रह सकता है। मध्य प्रदेश में आज अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
बिहार में आज का मौसम
बिहार में आज कोहरा छाया रह सकता है। बिहार में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।


Download Android App
Download iOS App



