AIMIM प्रमुख पर फायरिंग के बाद बोले सुब्रमण्यम स्वामी-‘ओवैसी राष्ट्रवादी भले ही न हों, मगर देशभक्त हैं’

Summary :

एआईएमआईएम सांसद पर हुई फायरिंग की घटना को लेकर राज्यसभा से बीजेपी सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि ओवैसी राष्ट्रवादी न होते हुए भी देशभक्त हैं।

उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार कर दिल्ली लौट रहे ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर फायरिंग की गई। घटना को लेकर एआईएमआईएम सांसद ने केंद्र और योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। इस बीच राज्यसभा से बीजेपी सांसद सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कहा कि ओवैसी राष्ट्रवादी न होते हुए भी देशभक्त हैं।
सुब्रह्मण्यम स्वामी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि “केवल तर्कहीन कट्टरपंथी ही ओवैसी सांसद की हत्या करना चाहेंगे। ओवैसी राष्ट्रवादी न होते हुए भी देशभक्त हैं। अंतर केवल यह है कि ओवैसी हमारे देश की रक्षा करेंगे लेकिन वह ये नहीं मानते हैं कि हिंदू और मुस्लिमों का डीएनए एक ही है। हमें उनके मुखर तर्कों का सामना करना चाहिए न कि लोगों को बर्बरता पर उतर आना चाहिए।”


गौरतलब है कि गुरुवार को यूपी चुनाव के मद्देनजर चुनाव प्रचार से लौटते वक्त हापुड़ के छजरासी टोल पर आईएमआईएम के अध्यक्ष और सांसद असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर फायरिंग की गई। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं घटना के बाद मिली जेड सुरक्षा को लेने से ओवैसी ने इंकार कर दिया है। 

ओवैसी पर फायरिंग करने वाले आरोपी ने मेरठ वाले दोस्त से मांगा हथियार, बनना चाहता था बड़ा नेता

Desk Team