कोलकाता पुलिस के एक विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में आतंकवादी संगठन अल कायदा भारतीय उपमहाद्वीप (एक्यूआईएस) के एक संदिग्ध सदस्य को गिरफ्तार किया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 20 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर भर्ती में मदद करने के साथ-साथ झूठे भारतीय पहचान पत्र तैयार करके संगठन को सहायता प्रदान की।
अधिकारी ने बताया कि उसे शनिवार रात दक्षिण 24 परगना जिले के मथुरापुर में उसके ठिकाने से गिरफ्तार किया गया।
उन्होंने कहा, “हमें पहले गिरफ्तार किए गए लोगों से पूछताछ के बाद उसके ठिकाने के बारे में पता चला। हमने जाल बिछाकर शनिवार को उसे मथुरापुर से गिरफ्तार कर लिया।”
एक अदालत ने संदिग्ध एक्यूआईएस सदस्य को 14 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।


Download Android App
Download iOS App



