T20 World Cup : टी20 वर्ल्ड कप के लिए दूसरा सेमीफाइनल मैच इंडिया और इंग्लैंड के बीच होना है। दोनों टीमों के बीच महामुकाबला एडिलेड ओवल में भारतीय समयानुसार दोपहर 1.30 बजे से खेला जाएगा। इन दोनों टीमों में से कोई एक टीम आज बाहर हो जाएगी, जिसका फाइनल में पाकिस्तान से मुकाबला होगा।
9 नवंबर को अपने गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद फॉर्म में लौटे कप्तान बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान के अर्धशतकों के दम पर पाकिस्तान न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराकर टी20 विश्व कप के फाइनल में प्रवेश कर लिया। बाबर और बल्लेबाज रिजवान ने पहले विकेट के लिए 76 गेंद में 105 रन जोड़कर पाकिस्तान को शानदार शुरूआत दिलाई।
मैच के लिए ये हो सकती है IND-ENG की प्लेइंग-11
भारतीय टीम : रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, दिनेश कार्तिक/ऋषभ पंत (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, आर अश्विन//युजवेंद्र चहल, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह।
इंग्लैंड टीम : जोस बटलर (कप्तान और विकेटकीपर), एलेक्स हेल्स, डेविड मलान/फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रूक्स, लियाम लिविंगस्टोन, मोईन अली, सैम करन, क्रिस वोक्स, क्रिस जॉर्डन और आदिल राशिद।
सेमीफाइनल मैच के लिए जमकर प्रैक्टिस कर रहे है विराट कोहली, देखिए वीडियो में कैसे लगा रहे हैं बड़े-बड़े शॉट
सेमीफाइनल के लिए जमकर पसीना बहा रही है टीम इंडिया
टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैच में टीम इंडिया का इंग्लैंड के साथ मुकाबला है। जिसके लिए भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी जमकर तैयारी कर रहे है। टीम इंडिया के खिलाड़ी नेट में जमकर पसीना बहा रहे है। इस बीच टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली भी नेट में ताबतोड़ बैटिंग करते हुए दिखे। जिसकी वीडियो खुद विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया।


Download Android App
Download iOS App



