तमिलनाडु के तंजावुर जिले में एक किशोरी के साथ कथित तौर पर संबंध बनाकर उसे गर्भवती करने के आरोप में 12 वर्षीय एक लड़के को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि 17 वर्षीय लड़की ने एक बच्ची को जन्म दिया है और तंजावुर महिला पुलिस ने मामले में यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण कानून (पॉक्सो) के तहत लड़के को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर भेजा बाल सुधार गृह
पुलिस ने जब मामले की जांच की तो पता चला कि वो लड़की कुछ सालों से 12 साल के एक लड़के के साथ रिलेशनशिप में थी। इसकी वजह से वो लड़की गर्भवती हुई और फिर उसने एक बच्ची को जन्म दिया। पुलिस ने इस मामले में पॉस्को एक्ट के तरह आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी लड़के को तंजावुर स्थित बाल सुधार गृह भेज दिया है। इस घटना की पूरे इलाके में चर्चा है


Download Android App
Download iOS App



