प्रसिद्ध पुरातत्वविद् और तमिलनाडु पुरातत्व विभाग के पहले निदेशक पद्मभूषण आर. नागास्वामी का रविवार दोपहर 2.30 बजे उनके चेन्नई स्थित घर पर निधन हो गया। उनके परिवार के सदस्यों ने यह जानकारी दी।उनके परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। उनकी पत्नी पार्वती का पहले ही निधन हो चुका था।
नागास्वामी पद्मभूषण से हो चुके हैं सम्मानित
नागास्वामी तमिलनाडु पुरातत्व विभाग के पहले निदेशक थे और उन्हें अपने कार्यकाल के दौरान राज्य में कुछ प्रमुख खुदाई शुरू करने का श्रेय दिया जाता है। भारत सरकार ने उन्हें 2018 में प्रतिष्ठित पद्मभूषण से सम्मानित किया।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दु: ख
प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘आने वाली पीढ़ियां तमिलनाडु की जीवंत संस्कृति को लोकप्रिय बनाने में थिरु आर. नागास्वामी के योगदान को कभी नहीं भूलेंगी। इतिहास, पुरालेख और पुरातत्व के प्रति उनका जुनून उल्लेखनीय था। उनके निधन से दुखी हूं। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति संवेदना। ओम शांति।’’


Download Android App
Download iOS App



