देश में लगातार बढ़ती महंगाई और बोरजगारी को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन जारी है।कांग्रेस ने रविवार को केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बेरोजगारी और महंगाई ‘मोदी सरकार के दो भाई’ हैं।पार्टी की ‘महंगाई पर हल्ला बोल’ रैली आरंभ होने से पहले कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, ‘‘राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त, प्रजा महंगाई से त्रस्त, आज लोगों को जरूरत का सामान खरीदने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा है। इन तकलीफों के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री जिम्मेदार हैं।’’उन्होंने कहा, ‘‘हम महंगाई के खिलाफ आवाजें जोड़ते जाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा।’’
राजा मित्रों की कमाई में व्यस्त
प्रजा महंगाई से त्रस्तआज, लोगों को ज़रूरत का सामान खरीदने से पहले भी दस बार सोचना पड़ रहा है। इन तकलीफों के लिए सिर्फ प्रधानमंत्री ज़िम्मेदार हैं।
हम महंगाई के खिलाफ आवाज़ें जोड़ते जाएंगे, राजा को सुनना ही पड़ेगा।#महंगाई_पर_हल्ला_बोल_रैली
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) September 4, 2022
कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘आज जनता के सामने सबसे बड़ी समस्या महंगाई और बेरोजगारी है। हमने पांच अगस्त को जोरदार प्रदर्शन भी किया था। हम इस रैली से असंवेदनशील मोदी सरकार को संदेश भेजना चाहते हैं कि महंगाई व बेरोजगारी से जनता त्रस्त है, इसका समाधान निकाला जाना चाहिए।’’उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘बेरोजगारी और महंगाई मोदी सरकार के दो भाई हैं। उसके दो और भाई ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) और सीबीआई (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो) हैं।’’


Download Android App
Download iOS App



