दिल्ली के रामलीला मैदान पर कांग्रेस की महंगाई के खिलाफ हल्ला बोल रैली में मोदी सरकार की महंगाई ,जनविरोधी नीतियों का विरोध किया जा रहा है। रैली में राजस्थान से आकर कुछ डिग्रीधारक युवक रास्ते पर पकोड़ा तलकर केंद्र सरकार और महंगाई का विरोध कर रहे हैं।
कांग्रेस की दिल्ली के रामलीला मैदान में हो रही रैली में विरोध के अलग अलग तरीके दिखाई दे रहे हैं। खासतौर से प्रधानमंत्री के पकौड़े वाले बयान को लेकर कांग्रेस के युवा डिग्रीधारक कार्यकर्ता रास्ते पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हाथों में पकोड़े लेकर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जा रही है।

राजस्थान से आये एक युवक जिन्होंने बी फार्मा की डिग्री ली है, हाथों में पकौड़े लेकर कह रहे हैं, कि युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा। खाने की चीजों के दाम आसमान छू रहे हैं और प्रधानमंत्री कहते हैं पकौड़े बेचो। इसलिए आज सरकार के खिलाफ हल्ला बोल रैली की जा रही है।गौरतलब है कि कांग्रेस की प्रस्तावित भारत जोड़ो रैली के पहले महंगाई पर हल्ला बोल रैली कर कांग्रेस माहौल को अपने तरफ करना चाहती है। यही वजह है कि राहुल गांधी रामलीला मैदान से केंद्र सरकार को कड़ा संदेश देंगे।


Download Android App
Download iOS App



