दिग्गज आईटी कंपनी टाटा कंसेल्टंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने कथित रूप से एक महिला को धमकी देने के मामले में अपने एक कर्मचारी को नौकरी से निकाल दिया है। कर्मचारी पर महिला को सोशल मीडिया पर बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक, टीसीएस ने अभद्र संदेश का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले में जांच शुरू की है। कर्मचारी ने धमकी भरे संदेश भेजने की बात स्वीकार कर ली है।
टीसीएस ने ई-मेल के जरिए दी प्रतिक्रिया में कहा, ‘टीसीएस में हम ऐसे किसी भी कृत्य को बर्दाश्त नहीं करते हैं, जो कि हमारे मूल्यों के खिलाफ हो। कर्मचारी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है।’ वायरल हुये संदेश में महिला की पहचान का खुलासा नहीं किया गया है। साथ ही हटाए गए कर्मचारी ने अपना सोशल मीडिया खाता भी बंद कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



