तेलंगाना में सियासी माहौल है क्योंकि यहां के बड़े BJP नेता टी राजा सिंह ने पार्टी छोड़ने का फैसला ले लिया है। उन्होंने पार्टी छोडने की जानकारी अपने आधिकारिक हैंडल एक्स पर जानकारी दी है। बता दें कि टी राजा सिंह अपने बयानों के चलते चर्चा में रहते है और वह गोशामहल विधानसभा सीट से विधायक भी है। माना जा रहा है कि रामचंद्र राव को BJP का प्रदेश अध्यक्ष चुना जा सकता है। इसी कारण से इस्तीफा देने का फैसला लिया है।
इस्तीफे में क्या लिखा
BJP नेता टी राजा सिंह तेलंगाना की राजनीति में हमेशा एक्टिव रहते है और कई बार अपने बयानों की वजह से भी चर्चा में रहते है। आज टी राजा सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जी किशन रेड्डी को इस्तीफा देते हुए लिखा कि रामचंद्र राव को BJP का प्रदेश अध्यक्ष चुना जा सकता है इस फैसले से BJP के कार्यकर्ताओं और नेताओं में निराशा है। इसी वजह से टी राजा ने कठिन फैसला लेते हुए पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
सेवा रहेगी जारी
टी राजा सिंह ने इस्तीफा देते हुए कहा कि यह फैसला कठिन है लेकिन गोशामहल की जनता की सेवा, हिंदू की विचारधारा और धर्म के प्रति सेवा जारी रहेगी। टी राजा सिंह ने कहा कि मैं हमेशा हिंदू समाज के साथ अपनी आवाज उठाता रहूंगा।
क्यों दिया इस्तीफा
तेलंगाना की राजनीति में चुनावी सियासत जारी है। इसी बीच माना जा रहा है कि BJP एन रामचंद्र राव के नाम पर राज्य का अध्यक्ष बनाने पर मुहर लगा सकती है। इसी फैसले की नाराजगी के चलते टी राजा सिंह ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।
Also Read: पहली बार बरेली पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, CM योगी ने किया स्वागत


Download Android App
Download iOS App




