तेलंगाना सीएम के चंद्रशेखर राव के बयान को लेकर विरोध शुरू हो गया है। केसीआर ने एक विवादित बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा कि भारत भी जल्द ही बन जाएगा अफगानिस्तान। इस बयान पर भड़की बीजेपी प्रवक्ता एनवी सुभाष ने केसीआर पर निशाना साधा।
भारत अफगानिस्तान की तरह हो जाएगा
आपको बता दें कि सुभाष ने केसीआर के बयान को भारत विरोधी बताते हुए कहा कि वह सीएम पद के अनुरूप व्यवहार नहीं कर रहे हैं। तेलंगाना सीएम ने कहा था कि अगर बीजेपी सत्ता में रही तो भारत अफगानिस्तान की तरह हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि “उन्हें यह समझना चाहिए कि वह चार करोड़ से अधिक की आबादी वाले राज्य के मुख्यमत्री हैं।उनका बयान पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है.” बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि केसीआर तेलंगाना के विकास के लिए काम करने के बजाय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी की आलोचना में व्यस्त हैं। उन्होंने दावा किया कि सीएम केसीआर अगला चुनाव नहीं जीतेंगे।
एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे
केसीआर तेलंगाना के महबूबाबाद जिले में भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) पार्टी कार्यालय और एकीकृत जिला कार्यालय परिसर के उद्घाटन के बाद महबूबाबाद में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने आगे कहा कि देश की प्रगति के लिए लोगों को शांति और सद्भाव की आवश्यकता है, जहां सभी नागरिकों की भलाई की गारंटी दी जा सके। उन्होंने कहा कि मेरा आप सभी से अनुरोध है कि इस देश के विकास के लिए सभी लोगों को शांति, सहिष्णुता और जनकल्याण के साथ आगे बढ़ना चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



