शिवसेना के संस्थापक बाबासाहेब की 96वीं जयंती पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- ठाकरे को सदा याद रखा जाएगा

Summary :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की 96वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए रविवार को कहा कि उन्हें एक ऐसे असाधारण नेता के तौर पर सदा याद रखा जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की 96वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए रविवार को कहा कि उन्हें एक ऐसे असाधारण नेता के तौर पर सदा याद रखा जाएगा, जो लोगों के लिए हमेशा खड़े हुए। 

मोदी ने ट्वीट कर बाबासाहेब ठाकरे को किया याद  
कट्टर हिंदुत्व नेता ठाकरे का 1926 में जन्म हुआ था। उन्होंने शिवसेना की स्थापना की थी, जो लंबे समय तक भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी रही, लेकिन 2019 में दोनों दलों के संबंध खराब हो गए। ठाकरे का 2012 में निधन हो गया था।मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मैं श्री बाबासाहेब ठाकरे को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देता हूं। उन्हें एक ऐसे असाधारण नेता के तौर पर सदा याद रखा जाएगा, जो लोगों के लिए हमेशा खड़े हुए।’’ 
पीएम मोदी ने नेताजी सुभाष चन्द्र बोस को ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि   
इससे पहले पीएम मोदी ने लोगों को ‘पराक्रम दिवस’ की भी शुभकामनाएं दीं। सरकार ने आजाद हिंद फौज के संस्थापक बोस की जयंती को ‘पराक्रम दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती के अवसर पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें ट्वीट कर श्रद्धांजलि दी है। पीएम मोदी ने उनकी जयंती पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए ट्वीट किया कि सभी देशवासियों को पराक्रम दिवस की ढेरों शुभकामनाएं। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती पर उन्हें मेरी आदरपूर्ण श्रद्धांजलि। 

Desk Team