देश में भीषण महामारी कोरोना संक्रमण का भयानक दौर अभी भी जारी है, ऐसे हालात में लोगों को खासी सावधानी बरतने की आवश्यकता है। तो वहीं, देश में त्योहारों का सीजन भी चल रहा है, ऐसे में केंद्र सरकार ने राज्यों सरकारों को सभी तरह के कोविड-19 नियमों के पालन करने का सख्ती से आदेश दिया है।
इसी कड़ी में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने महाराष्ट्र के कुछ जिलों में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी की तीसरी लहर और संक्रमण स्तर बढ़ने की संभावना के मद्देनजर रविवार को राज्य के मुख्य सचिव को आगामी दहीहांडी और गणेशोत्सव में भीड़ से बचने के लिए स्थानीय प्रतिबंध लगाने के निर्देश दिए हैं।
आधिकारिक प्रेस बयान में कहा हालांकि महाराष्ट्र में संक्रमण की घटनाओं में कमी आ रही है, फिर भी केंद, सरकार ने कुछ जिलों में कोरोना संक्रमण रोगियों की संख्या बढ़ने के मद्देनजर यह अधिसूचना जारी की है। राज्य सरकार ने पहले इस संबंध में निर्देश जारी किए है और अब केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ने भी त्योहारों को देखते हुए प्रतिबंध लगाने की बात कही है। इसलिए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सभी से इस संबंध में ध्यान देने की अपील की है।
आईसीएमआर और एनसीडीसी ने पहले आशंका व्यक्त की है कि आगामी त्योहार संभावित रूप से ‘सुपर-स्प्रेडर’ बन सकते हैं क्योंकि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है। केन्द्रीय स्वास्थ्य सचिव ने पत्र में आगे यह कहा है कि महाराष्ट्र और कुछ अन्य राज्यों में एक नए प्रकार के वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है, इस ओर ध्यान देना जरूरी है। मुख्यमंत्री ठाकरे ने लोगों से सहयोग करने की अपील की है।


Download Android App
Download iOS App



