स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने मादक पदार्थ रखने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता अरमान कोहली को रविवार को गिरफ्तार किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।एनसीबी ने कोहली के मुंबई स्थित घर से कथित तौर पर प्रतिबंधित मादक पदार्थ मिलने के बाद शनिवार को उनसे पूछताछ की थी।
एक अधिकारी ने बताया कि कोहली के घर से कुछ नशीला पदार्थ मिलने के बाद एनसीबी की एक टीम ने शनिवार शाम को उनके घर पर छापा मारा और बाद में दक्षिण मुंबई में उन्हें एजेंसी के दफ्तर ले जाया गया।
सूत्रों ने रविवार को बताया कि कोहली के घर से संक्षिप्त मात्रा में कोकीन मिली थी जिसके बाद उनके खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।मादक पदार्थ विक्रेता, अजय राजू सिंह को भी एनडीपीएस कानून के तहत गिरफ्तार किया गया।


Download Android App
Download iOS App



