10 हजार के ऊपर निकल गया आंकड़ा, बेकाबू रफ्तार से बढ़ रहा है कोरोना

Summary :

भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। एक दिन पहले 7,633 नए कोविड केस आए थे। लेकिन आज 10, 542 केस सामने आए हैं

भारत में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। एक दिन पहले 7,633 नए कोविड केस आए थे। लेकिन आज 10, 542 केस सामने आए हैं। डेली पॉजिटिविटी रेट 4.39 प्रतिशत पहुंच गया है। बीते 24 घंटों में 2,40,014 टेस्ट किए गए थे। वहीं 8,175 लोग ठीक भी हुए हैं। अभी भी 98 फीसदी से ज्यादा लोग ठीक हो रहे हैं। लेकिन इस वक्त लोग अस्पतालों भी एडमिट हो रहे हैं। राजधानी दिल्ली की बात करें तो एक दिन पहले मंगलवार को Covid 19 संक्रमण के 1,537 नए केस आए थे। इंफेक्शन रेट 26.54 प्रतिशत पहुंच गया है।  
कोरोना वायरस से बीते 24 घंटे में 27 ने अपनी जान गंवा दी है। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। यहां 6, दिल्ली में पांच लोगों की जान गई है। छत्तीसगढ़ में चार, कर्नाटक में तीन, हिमाचल में दो, राजस्थान में दो मौतें हुई हैं। केरल, पुडुचेरी, पंजाब,तमिलनाडु और यूपी में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई थी।
तेजी से फैलता जा रहा है कोरोना
delhi corona tally 1149 covid cases in delhi know deaths in ghaziabad and  faridabad - दिल्ली में कोरोना बेकाबू; 1,149 नए केस, ऑक्सीजन सपोर्ट पर 70  मरीज, जानें NCR के बाकी शहरों का हाल
राजस्थान में भी कोरोना के केस तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। यहां पर 547 नए मामले सामने आए हैं। दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 1017 नए मामले दर्ज किए गए थे। वहीं इसके अगले दिन यानी मंगलवार को 1500 से ज्यादा मामले आए थे। दिल्ली में पिछले साल जनवरी में इंफेक्शन रेट 30.6 था। इसके बाद सोमवार को ये 32.25 पहुंच गाय है। ये बीते 15 महीनों में सबसे ज्यादा थी।
घबराना नहीं मगर संभलना जरुरी है
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। हालांकि एक्सपर्ट्स लगातार कह रहे हैं कि ये अन्य देशों जैसा भयानक रुप नहीं लेगा। कोरोना के मामले तो बढ़े हैं। अस्पतालों में पेशेंट भी आ रहे हैं मगर अभी भी ठीक होने वाला आंकड़ा 98 फीसदी से ऊपर है। इस वक्त मौसम बीमारियां भी चल रही हैं। मौसम में हो रहे परिवर्तन के कारण लोग सर्दी, जुखाम, वायरल फीवर से जूझ रहे हैं। गले का संक्रमण भी लोगों को काफी परेशान कर रहा है। हालांकि ये सभी लक्षण कोरोना के भी है। डॉक्टर्स का कहना है कि लोग जांच भी कम करा रहे हैं।
 

Desk Team