देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में टैक्स सम्बन्धी विवादों को निपटाने के लिए नया डायरेक्ट टैक्स विश्वास, विधेयक 2020 पेश करने जा रही है। इस नए विश्वास, विधेयक में तेज़ के भुगतान में आने वाली समस्याओं का समाधान करने में आसानी होगी और करदाताओं में विश्वास लाया जा सकेगा। वित्तमंत्री द्वारा 2020-21 के बजट में इस नए विधेयक को घोषित किया गया था।
लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव भी देखने को मिलेगा।
सांसद तापिर गाओ के नेतृत्व में अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के कल्याण के लिए समिति रक्षा मंत्रालय के आर्डनेन्स फैक्ट्री बोर्ड (ओएफबी) में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजातियों के आरक्षण और रोजगार से संबंधित सिफारिशों पर सरकार की अंतिम रिपोर्ट को पटल पर रखेगी।
सांसद राकेश वर्मा के नेतृत्व में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के कल्याण पर समिति केंद्रीय विद्यालयों / सैनिक स्कूल/राष्ट्रीय सैन्य स्कूलों में प्रवेश और रोजगार में ओबीसी के प्रतिनिधित्व को सुरक्षित रखने के लिए किए गए उपायों पर अपनी दूसरी रिपोर्ट पेश करेगी।


Download Android App
Download iOS App



