राष्ट्रपति चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रपति पद पर उनके तीन साल के कार्यकाल में अमेरिका उस तेजी से आगे कि ओर बढ़ा है,जिसकी कुछ समय पहले कल्पना करना मुश्किल था। ये बात डोनाल्ड ट्रम्प ने स्टेट ऑफ द यूनियन एड्रेस’ में कही। डोनाल्ड ट्रम्प ने राष्ट्रपति चुनाव में एक बार फिर जीत हासिल करते हुए दोनों सदनों के सांसदों से कि अमेरिका का बड़ा, बेहतर और पहले से कहीं अधिक मजबूत होने का सपना वापस लौट आया है।
उन्होंने तीन साल के अपने कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए और अगले कार्यकाल के अपने दृष्टिकोण को स्पष्ट करते हुए कहा, ‘‘ तीन साल पहले हमने ‘ग्रेट अमेरिकन कमबैक’ की शुरुआत की थी। आज रात, मैं उसके अद्भुत नतीजे साझा करने के लिए आपके समक्ष खड़ा हूं।’’ ट्रम्प ने कहा कि अमेरिकी प्रशासन राष्ट्रीय सुरक्षा का दृढ़ता से बचाव कर रहा है और ‘‘ अमेरिकी नागरिकों का बचाव करते हुए, हम पश्चिम एशिया में अमेरिकी युद्ध को खत्म करने के लिए काम कर रहे हैं।’’
शाहीन बाग के हमलावर कपिल गुर्जर का आप कनेक्शन, मई 2019 का ट्वीट किया डिलीट
उन्होंने मेक्सिको के साथ लगी दक्षिणी सीमा की रक्षा करने के उनके प्रशासन द्वारा उठाए गए अभूतपूर्व कदमों पर जोर देते हुए कहा कि देश ‘‘ कानून का पालन करने वालों का अभयारण्य होना चाहिए ना की अपराधियों का..।’’ चीन के साथ अमेरिका के संबंधों पर उन्होंने कहा कि चीन दशकों तक अमेरिका का फायदा उठाता रहा ‘‘ अब हमने वह बदल दिया है लेकिन इसी के साथ ही हमारे चीन और चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ पहले से कहीं अच्छे संबंध हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ कुछ दिन पहले, हमने चीन के साथ एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्तक्षर भी किए थे, जो हमारे कर्मचारियों का बचाव करेगा, बौद्धिक सम्पदा की रक्षा करेगा, अरबों डॉलर हमारे कोष में लाएगा और अमेरिका में बने और बढ़े उत्पादों के लिए नए विशाल बाजार खोलेगा।’’ ट्रम्प ने कोरोना वायरस की मार झेल रहे चीन के साथ सहायोग करने की बात भी कही। उन्होंने कहा कि हम चीन की सरकार को सहयोग दे रहे हैं और कोरोना वायरस से निपटने के लिए साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ट्रम्प ने कहा, ‘‘ मेरा प्रशासन हमारे नागरिकों को इस (कोरोना वायरस) खतरे से बचाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाएगा। ’’


Download Android App
Download iOS App


